Posts

Showing posts from February, 2024

चाणक्य और मोदी

चाणक्य ने पहली बार जब मगध की राजधानी पाटलिपुत्र पर हमला किया (मतलब उनकी सेना ने) तो बुरी तरह मुंह की खायी और बा-मुश्किल जान बचाकर भागे।  भागते भागते चाणक्य भी एक बुढ़िया की झोपडी में आकर छुप गए। वह रसोई के साथ ही कुछ मन अनाज रखने के लिए बने मिट्टी के निर्माण के पीछे छुपकर खड़े थे।  पास ही चौके में एक दादी अपने पोते को खाना खिला रही थी। दादी ने उस रोज खिचड़ी बनाई थी।  खिचड़ी गरमा गरम थी। दादी ने खिचड़ी के बीच में छेद करके गरमा गरम घी भी डाल दिया था और घड़े से पानी भरने गई थी। थोड़ी ही देर के बाद बच्चा जोर से चिल्ला रहा था और कह रहा था, जल गया, जल गया।  दादी ने आकर देखा तो पाया कि बच्चे ने गरमा गरम खिचड़ी के बीच में अंगुलियां डाल दी थीं।  दादी बोली, 'तू चाणक्य की तरह मूर्ख है, अरे गरम खिचड़ी का स्वाद लेना हो तो उसे पहले कोनों से खाया जाता है और तूने मूर्खों की तरह बीच में ही हाथ डाल दिया और अब रो रहा है'।  चाणक्य बाहर निकल आए, बुढ़िया के पांव छूए और बोले, 'आप सही कहती हैं कि, मैं मूर्ख ही था तभी राज्य की राजधानी पर आक्रमण कर दिया और आज हम सबको जान के लाले पड़े हुए हैं'। च

महाशक्ति बनाम विश्वगुरु

आजकल भारत  के महाशक्ति और विश्वगुरु बनने पर खूब चर्चा हो रही है. सच तो यह है कि अधिकांश लोग महाशक्ति और विश्वगुरु के बीच अंतर नहीं समझते। दोनों को एक ही माना जाता है लेकिन महाशक्ति और विश्वगुरु होने में बहुत बड़ा अंतर है महाशक्ति पूरी तरह से एकल प्रभुत्व के बारे में है जबकि विश्वगुरु पूरी तरह से पारस्परिक विकास के बारे में है एक महाशक्ति हमेशा और केवल अपने बारे में और दूसरों पर अपने प्रभुत्व के बारे में सोचती है जबकि विश्वगुरु सभी को एक साथ लेकर चलने के बारे में है कॉर्पोरेट जगत में, हम "शीर्ष पर अकेलापन है" और "बॉस" शब्द सुनते हैं। यह एक महाशक्ति विशेषता है जहां आप स्वार्थ से प्रेरित होते हैं। जबकि एक नेता सभी को एक साथ लेकर चलता है, उन्हें तैयार करता है और एक ऐसा मुकाम हासिल करता है जिसे चुनौती नहीं दी जा सकती। उनका पद एक बॉस होने के कारण नहीं बल्कि एक पिता तुल्य के रूप में सुरक्षित है जो चाहता है कि सभी का विकास हो रामायण का उदाहरण लीजिए। यदि श्री राम अकेले ही रावण का वध कर देते तो वे कभी मर्यादा पुरोषतम श्री राम नहीं कहलाते रामायण की एक प्रमुख सीख महाशक्ति और वि